• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में उद्यमिता एवं स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल पंजीकरण शिविर आयोजित

Entrepreneurship and Swami Vivekananda Youth Portal Registration Camp Organized in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। भरतपुर जिला कलेक्टर कमर-उल-जमान हक के निर्देशन तथा राहुल सैनी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, भरतपुर के मार्गदर्शन में राजकीय गोकुल वर्मा पॉलिटेक्निक कॉलेज, भरतपुर में उद्यमिता एवं स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व एवं स्वामी विवेकानंद युवा पोर्टल की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, विद्यार्थियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी किया गया, जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र शर्मा, प्रोफेसर हरनारायण मीणा, मनीराम उपस्थित रहे। वहीं युवा साथी केंद्र, भरतपुर से समन्वयक सौरभ कटारा, काउंसलर मानवी चौधरी एवं मंजूषा सिंह तथा जितेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Entrepreneurship and Swami Vivekananda Youth Portal Registration Camp Organized in Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: entrepreneurship, swami vivekananda, youth portal, registration, camp, organized, bharatpur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved