बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई थानाधिकारी की जान
चिकसाना में व्यवसायी प्रमोद मित्तल पर फायरिंग और सेवर में बर्तन व्यापारी चंद्रभान की हत्या के मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ बॉबी और बलराम यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार
भरतपुर। भरतपुर शहर में पिछले दिनों व्यापारियों पर सरेआम हुई फायरिंग, हत्या और सनसनीखेज लूट के प्रयासों का पर्दाफाश करते हुए भरतपुर जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। भरतपुर रेंज महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई के प्रभावी सुपरविजन और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन में यह बड़ी सफलता चिकसाना थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम को मिली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाश 25-25 हजार रुपये के वांछित इनामी अपराधी हैं, जिन्होंने शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती दी थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रवीण उर्फ बॉबी पुत्र मान सिंह (35) और बलराम उर्फ बल्लू पुत्र अजय सिंह (21) निवासी सौरोठ का वास कासौट थाना सदर डीग जिला डीग के रूप में हुई है।
एसपी मीणा ने बताया कि 04 जुलाई की रात को चिकसाना थाना क्षेत्र में मारुति नंदन बीएड कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी प्रमोद कुमार मित्तल पर लूट के इरादे से जानलेवा फायरिंग की थी, जिसमें गोली उनकी पीठ में लगी थी। इसके तुरंत बाद बदमाशों ने सेवर थाना क्षेत्र के अनाह गेट निवासी बर्तन व्यापारी चंद्रभान से 5 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया।
दोनों ही घटनाओं में व्यापारियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए बदमाशों का डटकर विरोध किया, जिससे घबराकर बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। पेट में गोली लगने के कारण इलाज के दौरान बर्तन व्यवसायी चंद्रभान की मृत्यु हो गई थी। इन दो लगातार वारदातों के बाद स्थानीय व्यापारियों और जनता में भारी आक्रोश व्याप्त था, जिसे एसपी राजेश कुमार मीणा ने एक चुनौती के रूप में लिया।
बदमाशों की धरपकड़ के लिए गठित विशेष टीमों ने घटनास्थल और बदमाशों के भागने के मार्गों पर लगे करीब 400 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की पहचान की और डीग जिला पुलिस के सहयोग से उनके ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया।
पुलिस ने सबसे पहले इस वारदात में शामिल आरोपी महेश उर्फ शैलू (22) निवासी कासौट, डीग को दस्तयाब किया। महेश ने कड़ाई से की गई पूछताछ में अपने दोनों साथियों प्रवीण उर्फ बॉबी और बलराम के इस खौफनाक कांड में शामिल होने का राज उगल दिया।
सूचना पुख्ता होते ही वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण कन्हैयालाल के नेतृत्व में चिकसाना थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा मय टीम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे। वहां पुलिस टीम को देखकर भाग रहे प्रवीण और बलराम को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया गया और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
बुलंदशहर से दोनों आरोपियों को लेकर जब पुलिस टीम शुक्रवार 10 जुलाई को वापस भरतपुर आ रही थी, तभी गांव नगला केवल के पास दोनों आरोपियों ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई।
लघुशंका के दौरान मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ बॉबी ने अचानक पुलिस जाब्ते पर झपट्टा मारकर सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। खुद को घिरता देख प्रवीण ने थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा पर जानलेवा नियत से दो राउंड सीधे फायर ठोक दिए। सौभाग्य से एक गोली थानाधिकारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जाकर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची।
पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षार्थ और जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली सीधे आरोपी प्रवीण उर्फ बॉबी के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर गया। इसी दौरान उसका दूसरा साथी बलराम पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में वह पत्थरों से टकरा गया, जिससे उसके पैर में भी गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दोबारा दबोच लिया।
अस्पताल में भर्ती, अन्य वारदातों के खुलने की संभावना
मुठभेड़ में घायल हुए दोनों इनामी बदमाशों को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सुरक्षा घेरे के बीच उनका उपचार जारी है। भरतपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की स्थिति में सुधार होने के बाद उनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी, जिससे शहर और आस-पास के जिलों में हुई अन्य कई गंभीर वारदातों का खुलासा होने की पूरी संभावना है।
हरियाली तीज: पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं जानें पूजा विधि, क्यों है झूला झूलने की परंपरा
बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग उठाईबांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग उठाई
राशिफल 14 अगस्त : मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए दैनिक भविष्यफल
हर समय मीठा खाने का करता है मन, शरीर में हो सकती है ये गड़बड़ी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
भारत बनाम श्रीलंका: ऋषभ पंत ने फिर दोहराई वही पुरानी गलती, खराब शॉट खेलकर गंवाया विकेट
हरियाली तीज पर हरे रंग में रंगे बांके बिहारी, सोने-चांदी के झूले पर राधा संग झूले ठाकुर जी
एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, फातिमा सना बनीं कप्तान
हॉकी वर्ल्ड कप: ड्रॉ रहा भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला, चीन को 2-2 की बराबरी पर रोका
15 अगस्त का पंचांग: हरियाली तीज पर करें भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा, दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त
लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला
16 अगस्त का पंचांग : भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, दोपहर 12:05 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त
तेजस्वी प्रकाश से पुराने मतभेद पर सुरभि चंदना बोलीं, गलतफहमियों को लंबा नहीं खींचना चाहिए
नैनीताल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, 37 पदों पर मौका; सैलरी एक लाख से अधिक
दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान




रांचीः आंदोलित छात्रों ने हेमंत-राहुल और तेजस्वी के पुतले फूंके, सरकार ने फिर से भेजा वार्ता का न्योता

यूजीसी-नेट जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की होगी पुनर्परीक्षा

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
राशिफल 16 अगस्त: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन
करिश्मा कपूर ने बताया 'महबूब मेरे' का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं
जब पर्दे पर गूंजे देशभक्ति के दमदार डायलॉग्स, 15 अगस्त पर जगा देंगे देशभक्ति का जज्बा
आजादी की लड़ाई से कारगिल युद्ध तक, हिंदुस्तान के वीरों की कहानी दिखाती हैं ये 5 फिल्में
शिल्पा शिरोडकर ने जॉनी लीवर को बताया 'सबसे खास', बोलीं- 'आपके जादू और हंसी के बिना अधूरा है सिनेमा'
कंगना रनौत ने 'जेन-जी' पर अपनी टिप्पणी को लेकर दी सफाई
71 की उम्र में भी अनुपम खेर का फिटनेस जोश बरकरार, बोले-मेरे लिए वर्कआउट मेडिटेशन जैसा
अनु मलिक ने सुनाया कुमार सानू का किस्सा, कहा-गाना सुने बिना ही रिकॉर्ड कर देते थे
कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर
मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
घुटनों, कूल्हों और रीढ़ को मजबूत बनाता है भद्रासन, बरतें ये सावधानियां
केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान
खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल
नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'
सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती
अनिल कपूर लेकर आ रहे 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट', कॉमन सेंस से जीत सकेंगे 1 करोड़ रुपए का इनाम
उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत
बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
रिलेशनशिप में किस समय आए पार्टनर के करीब, जरूरत से पहले लगाव देगा नुकसान
दांतों का पीलापन : बेकिंग सोडा से नींबू तक, जानिए किसका है फायदा और किससे हो सकता है नुकसान
हर समय मीठा खाने का करता है मन, शरीर में हो सकती है ये गड़बड़ी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला
जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग
देखें आज 17/08/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope