• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाली के पानी से राहगीरों को परेशानी, नगरपालिका पर अनदेखी का आरोप, श्याम सरोवर कॉलोनी की सड़क बनी दलदल

Drain water causes problems for pedestrians, municipal corporations allege negligence, and the Shyam Sarovar Colony road has become a swamp. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना की श्याम सरोवर कॉलोनी की मुख्य सड़क पिछले छह महीनों से बदहाल है। नाली पर मिट्टी और बजरी डालने से अवरोध पैदा हो गया है, जिसके कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। इससे पूरा मार्ग कीचड़ और दुर्गंध से भर गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम मंदिर जाने वाले लोगों को प्रतिदिन इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों के निकलने पर गंदे पानी के छींटे लोगों के कपड़ों और शरीर पर पड़ते हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है और लोगों में नाराजगी है। दयाराम कारबाड़ी की दुकान के बाहर स्थिति और भी खराब है। नाली के ओवरफ्लो और बदबू के कारण उनके कामकाज पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगरपालिका न तो उनकी शिकायतें सुन रही है, न नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरा उठाया जा रहा है।
कॉलोनीवासी लंबे समय से अतिक्रमण हटाने और नालियों की सफाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वार्ड पार्षद अनुराधा गौरव शर्मा ने कहा कि नगरपालिका की लापरवाही अब हद पार कर चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली साफ नहीं की गई और सड़क से कीचड़ नहीं हटाया गया, तो कॉलोनीवासी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drain water causes problems for pedestrians, municipal corporations allege negligence, and the Shyam Sarovar Colony road has become a swamp.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drain water, causes, problems, pedestrians, municipal corporations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved