• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में हादसे के घायलों से मिले डॉ. सुभाष गर्ग, आर्थिक सहायता जल्द दिलाने के निर्देश

Dr. Subhash Garg Meets Accident Victims in Bharatpur; Directs Prompt Provision of Financial Aid - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सेवर स्थित सिकलीगर मौहल्ला में एक गली का छज्जा व दीवार अचानक गिरने से एक ही परिवार की पांच महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने और एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु की हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग मंगलवार को आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम पूछी और मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप तत्काल पीडितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की जिला कलक्टर से कहा।उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल महिला मीरा, नंदनी, सुनीता, वीरमती और रामढकेली से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायलों का दर्द देखकर डॉ. गर्ग भावुक हो गए और उन्होंने सभी घायलों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान डॉ. गर्ग ने आरबीएम अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नगेंद्र भदौरिया एवं उपचार में लगे अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा टीम को निर्देशित किया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डॉ. गर्ग ने इस दर्दनाक हादसे में मृत हुई बुजुर्ग महिला के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारो के साथ हैं । इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना में मृत हुई महिला एवं अन्य घायल महिलाओं को तुरंत ही आर्थिक साहयता देने की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा कर दी गई थी लेकिन अभी तक पीडितों को आर्थिक सहायता नहीं दिये जाने पर चिन्ता जताते हुए डॉ. गर्ग ने जिला कलक्टर से इस हादसे में पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलवाने को कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Subhash Garg Meets Accident Victims in Bharatpur; Directs Prompt Provision of Financial Aid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, bharatpur accident, sewar news, sikligar mohalla, bharatpur district hospital, rbm hospital bharatpur, dr subhash garg, bharatpur mla, rajasthan news, accident news rajasthan, wall collapse, roof collapse, injured women, financial assistance, rajasthan government, bharatpur latest news, sewar accident, hospital visit, relief assistance, rajasthan politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved