• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महमदपुरा में रोडवेज बस स्टॉप की मांग तेज, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Demand for Roadways Bus Stop Intensifies in Mahmadpura; Villagers Raise Their Voices - Bharatpur News in Hindi

बयाना। उपखंड के गांव महमदपुरा में रोडवेज बस स्टॉप की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। लंबे समय से बस स्टॉप की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महमदपुरा गांव मुख्य मार्ग पर स्थित होने के बावजूद यहां रोडवेज बसों का नियमित ठहराव नहीं है। इससे लोगों को बस पकड़ने के लिए दूर-दराज के गांवों या कस्बों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो यात्रियों को सड़क किनारे घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन बसें बिना रुके निकल जाती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि गांव में रोडवेज बस स्टॉप बना दिया जाए तो आसपास के कई गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम हो जाएगा।इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन और रोडवेज विभाग से कई बार मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि महमदपुर में शीघ्र रोडवेज बस स्टॉप स्वीकृत कर बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for Roadways Bus Stop Intensifies in Mahmadpura; Villagers Raise Their Voices
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demand, roadways bus, stop intensifies, mahmadpura \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved