भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में स्थित नारी निकेतन से दो बालिका देर रात्रि को फरार हो गई। सुबह जब गणना की गई तो पता चला कि दो बालिकाएं गायब हैं। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम को दी गई। समिति के अध्यक्ष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजाराम ने बताया कि देर शाम को युवतियों को बाहर परिसर में घूमने के लिए निकाला गया था, उस दौरान 2 बालिकाएं कहीं छुप गई। वहां से रात्रि को फरार हो गई। नारी निकेतन के चारों तरफ बड़ी-बड़ी बाउंड्री और ऊपर से कटीले तार लगे हैं और गेट पर सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य गार्ड भी लगाए गए हैं। पुलिस के 3 गार्ड भी वहां पर मौजूद रहते हैं।
इसके बावजूद भी नारी निकेतन से बालिकाएं के फरार होने पर एक सवाल खड़ा होता है। इतनी सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था होने के बावजूद भी नारी निकेतन से बालिकाएं कैसे चली गईं। इस घटना के बाद सेवर थाना पुलिस दोनों बालिकाओं को तलाश करने में जुटी हुई हैं।
भागलपुर में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1717 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार
प्रियंका गांधी ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा
अगली 'महापंचायत' सिर्फ पहलवानों की, तारीख का ऐलान तीन-चार दिन में: बजरंग
Daily Horoscope