भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव पैंगोर में बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत बिगड़ने पर तीन लोगों को एसएमएस जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं महिला का इलाज जिला आरबीएम अस्पताल में जारी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव पैंगोर निवासी पूरन सिंह का गांव के कुछ लोगों से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को पूरन सिंह का परिवार खेतों पर कार्य कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए और पूरन सिंह के परिवार से मारपीट करने लगे। इसमें पूरन सिंह पुत्र रामजीलाल, बनय सिंह पुत्र विक्रम सिंह, दामोदर पुत्र लक्ष्मण तथा लक्ष्मी पत्नी राजू गंभीर घायल हो गए। पूरन सिंह, बनय सिंह, दामोदर को एसएमएस जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं लक्ष्मी का इलाज जिला आरबीएम अस्पताल में जारी है।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope