• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : पूर्व राज परिवार विवाद की सुनवाई 2 दिन आगे बढ़ी, 14 जून को दोनों पक्ष रखेंगे अपनी दलीलें

Bharatpur: Hearing on the former royal family dispute extended by 2 days, both sides will present their arguments on June 14 - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व राज परिवार में विवाद को लेकर बुधवार को एसडीएम कोर्ट में सुनवाई की तारीख थी। इस मामले में पूर्व पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने पुत्र अनिरुद्ध सिंह और पत्नी दिव्या सिंह के खिलाफ भरण-पोषण की मांग को लेकर याचिका दायर कर रखी है। पूर्व राज परिवार में विवाद करीब 2-3 साल से चल रहा है।

विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ उनके पुत्र अनिरुद्ध सिंह सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी भी कर चुके हैं। एसडीएम कोर्ट में दोनों पक्षों के वकील पेश हुए और अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। हालांकि, अदालत ने मामले की सुनवाई को दो दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 14 जून को होगी। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के वकील यशवंत सिंह फौजदार ने बताया कि उनके मुवक्किल ने अपने पुत्र और पत्नी के खिलाफ भरण-पोषण की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका के मद्देनजर आज की तारीख पर कोर्ट में सुनवाई हुई।
अदालत ने दोनों पक्षों को अपने पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है और अब इस मामले पर अगली सुनवाई 14 जून को होगी। बता दें कि भरतपुर के पूर्व राज परिवार के विवाद को लेकर अदालत में कार्रवाई जारी है और सभी की नजरें इस मामले की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: Hearing on the former royal family dispute extended by 2 days, both sides will present their arguments on June 14
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, sdm court, dispute, former royal family, vishvendra singh, petition, maintenance, anirudh singh, divya singh, former tourism minister, public statements, hearing, 2-3 years, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved