• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Bharatpur: ACB takes major action, senior medical officer and broker arrested - Bharatpur News in Hindi

जयपुर/भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर चौकी ने एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतपुर जिले के नदबई स्थित राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा और उनके लिए रिश्वत राशि लेने वाले दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा उर्फ चीनू को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिपोर्ट में हैवी एमएलसी बनाने की एवज में मांगी थी घूस एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने जानकारी दी कि एसीबी चौकी धौलपुर को परिवादी द्वारा एक शिकायत दी गई थी कि उसने पुलिस थाना नदबई में मारपीट का प्रकरण दर्ज करवाया था। इस मामले में उसके परिजनों को आई चोटों का मेडिकल मुआयना राजकीय चिकित्सालय, नदबई में करवाया जाना था। मेडिकल रिपोर्ट में हैवी एमएलसी बनाने की एवज में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा द्वारा अपने निजी दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा उर्फ चीनू के जरिए परिवादी से 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत के गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपी डॉक्टर द्वारा दलाल के माध्यम से रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हो गई।
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में धौलपुर चौकी के पुलिस उप अधीक्षक प्रेमचन्द मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर यह ट्रैप कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत की यह राशि आरोपी दलाल त्रिलोकचन्द द्वारा पहनी गई पेंट की जेब से बरामद की गई। इसके साथ ही, मुख्य आरोपी डॉक्टर शशिकान्त शर्मा को उसके सरकारी आवास से डिटेन कर लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिरीक्षक एस. परमिला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur: ACB takes major action, senior medical officer and broker arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, anti corruption bureau, acb trap, nadbai, dr shashikant sharma, bribery arrest, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved