• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : सरस के नाम पर बेचा जा रहा था जहर, मॉल में छापा मारकर 23 किलो नकली घी जब्त

Bharatpur : Poison being sold under the guise of Saras, 23 kg of fake ghee seized in a mall raid - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और सरस डेयरी (भरतपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली घी के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। सारस चौराहे के पास स्थित एक मॉल में नामी ब्रांड 'सरस' के जाली रैपर लगाकर नकली घी बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से 23 किलो नकली घी जब्त किया है। सरस डेयरी के एमडी ने खुद बिछाया जाल इस कार्रवाई की पटकथा सरस डेयरी के एमडी राजेश नारायण ने तैयार की। उन्हें सूचना मिली थी कि एक मॉल में सरस की ब्रांड वैल्यू का गलत फायदा उठाकर नकली पैकिंग बेची जा रही है।
ऐसे पकड़ा गया झूठ : एमडी ने एक परिचित व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मॉल भेजा और वहां से घी के पैकेट मंगवाए।
असली-नकली का फर्क : जब असली सरस पैकेट और मॉल से आए पैकेट की तुलना की गई, तो रैपर की प्रिंटिंग और पैकिंग में अंतर पाया गया, जिससे पुष्टि हो गई कि घी नकली है।
मॉल में छापामार कार्रवाई और जब्ती : पुख्ता जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूप सिंह और सरस डेयरी की टीम ने मॉल में अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक किलो के 20 पैकेट बरामद हुए।
500 ग्राम के 6 पैकेट मिले।
कुल 23 किलो घी जब्त कर उसके सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।
यह घी नहीं, जहर है : सरस डेयरी के एमडी राजेश नारायण ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लोग चंद रुपयों के लिए आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि नकली घी बनाने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह मिलावटी घी समाज के लिए 'जहर' समान है।
'मास्टरमाइंड' की तलाश : खाद्य विभाग अब इस जांच में जुट गया है कि यह नकली घी कहाँ बनाया जा रहा था और इसकी सप्लाई चेन कहाँ तक फैली हुई है। मॉल संचालक से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने यह माल किससे खरीदा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur : Poison being sold under the guise of Saras, 23 kg of fake ghee seized in a mall raid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, poison, saras, fake ghee, seized, mall raid, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved