• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर : एसीबी ने जेवीवीएनएल के अभियंताओं को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Bharatpur : ACB arrests JVNL engineers red-handed accepting a bribe of Rs 50,000 - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जेवीवीएनएल उच्चैन, जिला भरतपुर के अभिषेक कनिष्ठ अभियंता और मोहित कटियार सहायक अभियंता को रंगे हाथों 50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि शिकायत के अनुसार, पीएम सूर्यघर योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन के मीटर जारी करने और सब्सिडी अप्रूव करने के नाम पर अभियंताओं ने परिवादी से कुल 90,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक प्रथम डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी भरतपुर अमित सिंह ने ट्रेप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी अभिषेक कनिष्ठ अभियंता को उनके घर के बाहर रोड पर परिवादी से रिश्वत की पहली किश्त 50,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatpur : ACB arrests JVNL engineers red-handed accepting a bribe of Rs 50,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb bharatpur, bribery, jvnl engineers, abhishek, mohit katiyar, pm surya ghar scheme, solar plant, corruption case, rajasthan news, trap operation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved