• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाया हड़कंप, बाइक सहित सवार को 100 मीटर तक घसीटा

An out-of-control Scorpio caused a commotion, dragging the rider and his bike for 100 meters. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना की बजरिया में शनिवार को जाम के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर हड़कंप मचा दिया। स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी और उसे बाइक सहित करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद स्कॉर्पियो ने एक ऑल्टो कार को भी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। तस्वीरें बयाना की बजरिया की हैं, जहां शनिवार को जाम के दौरान अचानक एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार नदी गांव निवासी 25 वर्षीय खेमचंद पुत्र रामवीर कुशवाह मोटरसाइकिल लेकर बजरिया में खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आई स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक मोटरसाइकिल सवार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार को भी टक्कर मार दी।
हादसे में खेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल बयाना उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भरतपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बयाना की व्यस्त बजरिया में हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An out-of-control Scorpio caused a commotion, dragging the rider and his bike for 100 meters.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: out-of-control scorpio, caused, commotion, dragging, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved