• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई : समग्र शिक्षा कार्यालय के दो कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB Major Action in Bharatpur : Two Junior Engineers of Samagra Shiksha Office Caught Red-Handed Accepting Bribe - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को भरतपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है। एसीबी की टीम ने समग्र शिक्षा (ADPC कार्यालय) के दो कनिष्ठ अभियंताओं (JEN) को परिवादी से 23,400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी : धीरेंद्र श्रीवास्तव: कनिष्ठ अभियंता (सिविल), मुख्यालय। राकेश कुमार गुप्ता: कनिष्ठ अभियंता, कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कर्मी)। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी भरतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी द्वारा किए गए निर्माण कार्यों के बदले विभाग में उसकी सुरक्षा जमा राशि (Security Deposit) जमा थी। इस राशि को रिलीज करने की एवज में दोनों अभियंता 7.1 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहे थे। परिवादी को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था, जिसके बाद उसने कानून की शरण ली।
एसीबी का जाल और गिरफ्तारी : शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रेप की रणनीति तैयार की गई। शुक्रवार को जैसे ही आरोपियों ने परिवादी से रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मुस्तैद एसीबी टीम ने उन्हें दबोच लिया।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज : एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपियों से फिलहाल पूछताछ और कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। यह कार्रवाई सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB Major Action in Bharatpur : Two Junior Engineers of Samagra Shiksha Office Caught Red-Handed Accepting Bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb major, action, bharatpur, two junior engineers, samagra shiksha, office, caught, red-handed accepting, bribe, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved