• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में प्रीडीएलएड परीक्षा में धोखाधड़ी का खुलासा, डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार

Fraud exposed in Pre D.El.Ed exam in Bharatpur, dummy candidate arrested - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पुलिस ने प्रीडीएलएड (Pre-D.El.Ed) परीक्षा में धोखाधड़ी करते हुए एक डमी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर की गई। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि यह घटना 1 जून, 2025 को भरतपुर के रंजीत नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुई थी। परीक्षा के दौरान अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति पार्थ नामक मूल अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। धोखाधड़ी का पता चलते ही धौलपुर के निहालगंज थाने में एक जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में भरतपुर के कोतवाली थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव के सुपरविजन में एक टीम बनाई गई। जांच और पूछताछ के दौरान, आरोपी अनिल कुमार (26) ने कबूल किया कि उसने पार्थ की जगह परीक्षा दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अनिल कुमार धौलपुर जिले के अतरौली गांव का रहने वाला है। पुलिस अब मूल अभ्यर्थी पार्थ की तलाश कर रही है और इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस ऑपरेशन में थानाधिकारी विनोद कुमार और कांस्टेबल विवेंद्र सिंह, जगदी सिंह और प्रकाश चंद की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fraud exposed in Pre D.El.Ed exam in Bharatpur, dummy candidate arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur police, dummy candidate, pre-deled, cheating, digant anand, satish yadav, fraud, arrest, examination, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved