• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस व प्रेमिका से परेशान होकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए आरोप

youth commit suicide in Baran, charged on Police and girlfriends in suicide note - Baran News in Hindi

बारां। अंता कस्बे के निकटवर्ती ग्राम कोटड़ी निवासी वीरेन्द्र नागर उम्र 25 वर्ष ने कोटा में रह रहे अपने रिश्तेदार के मकान पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गलत रिपोर्ट अंता थाने में दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही अंता थाना उपनिरीक्षक भँवर सिंह द्वारा बार-बार परेशान करने का आरोप भी लगाया है। उसने लिखा की इस कारण वह गांव नहीं जा पा रहा था और खुदखुशी कर रहा है।

वीरेंद्र ने रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया। चार के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने भाई अवधेश की रिपोर्ट पर चार लोगों दिनेश, मुकेश, काजल और द्वारकी लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
आत्महत्या करने के पीछे प्रेम प्रसंग में लड़की द्वारा धोखा देने का भी मामला सामने आया है। झूठा मुकदमा दर्ज करवाने सहित युवक की शिक्षक बनने का नम्बर आया तो झूठा मुकदमा सामने आ गया। युवक ने सुसाइड नोट में मां और बहन से कहा है कि परेशान करने वालों को सख्त सजा दिलाएं।
एएसआई भवर सिंह अंता ने कहा कि 23 मार्च को दर्ज एक प्रकरण में मृतक नामजद आरोपी था। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-youth commit suicide in Baran, charged on Police and girlfriends in suicide note
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suicide, man commits suicide, suicide in rajasthan, rajasthan news, accuses police officer of harassment, police harassment, youth commit suicide, baran news, charged on police and girlfriends, suicide note, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved