• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्काउट गाइड मिनी जंबूरी का आयोजन 19 से 23 नवंबर को अटरू में

Mangrol, Baran. Scout Guide Mini Jamboree to be organized in Atru from 19 to 23 November - Baran News in Hindi

मांगरोल (बारां)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में 19 नवंबर से 23 नवंबर तक कॉलेज ग्राउंड, अटरू में स्काउट गाइड मिनी जंबूरी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेंद्र कुमार शर्मा और जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा ने स्थल का चयन किया है। सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर ने मिनी जंबूरी स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए अटरू के कॉलेज ग्राउंड को उपयुक्त स्थल बताया। रैली में साहसिक और मानसिक गतिविधियों के आधार पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनमें मुख्य आकर्षण लोक नृत्य प्रतियोगिता, शिविर ज्वाला, एडवेंचर गतिविधियां, झांकी प्रदर्शन और प्रदर्शनी शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय ग्रीन कोर योजना के अंतर्गत एक विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पहले यह जिला रैली केलवाड़ा में आयोजित होनी थी, लेकिन बाद में सर्वसम्मति से इसे अटरू में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। रैली की जिम्मेदारी जिला कमिश्नर वयस्क संसाधन अमजद यूसीफी को दी गई है।
4 अक्टूबर को रैली स्थल पर भूमि पूजन कर मिनी जंबूरी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस जंबूरी में जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड बालक और बालिकाएं भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अटरू में नगर भ्रमण के अलावा, प्रतिभागियों को बारां जिले की ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का दौरा भी कराया जाएगा।
साहसिक खेलों में मंकी ब्रिज, मंकी क्रॉल, टायर वॉल, टायर टनल, तीरंदाजी, बेसबॉल जंपिंग, और कटीले तारों के नीचे से चलने जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
आज सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर ने स्थानीय संघ अटरू को प्राप्त मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेंद्र कुमार शर्मा और जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा ने उनका स्कार्फ बनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mangrol, Baran. Scout Guide Mini Jamboree to be organized in Atru from 19 to 23 November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mangrol, baran scout, guide, mini, jamboree, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved