बारां। रघुनाथ रिसोर्ट माथना रोड में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चौथमल सैनी ने बताया कि अशोक गहलोत का कृतित्व एवं व्यक्तित्व एक आदर्श रहा है। गरीबों के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा योजना शुरू की। एक दशक के मुख्यमंत्री काल में राजस्थान के शिक्षित बरोजगारों को सरकारी नौकरी दी। माली सैनी समाज ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सैनी वल्र्ड इकॉनोमिक फोरम के प्रदेश महामंत्री महावीर सुमन, सैनी वल्र्ड इकॉनोमिक फोरम के जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द सुमन, छीतरलाल सुमन, गोपाल लाल सुमन अंता, शांतिलाल सुमन, गोपाल कूंडी वाले, रामेश्वर सैनी, महेन्द्र रिसोर्ट बारां, राकेश सुमन बारां, मांगीलाल सुमन ऑटो मोबाइल्स, घासीलाल सुमन मांगरोल, रामकरण सुमन रानीबड़ौद, प्रहलाद सुमन आदि मौजूद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope