• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चोरी-नकबजनी की वारदातों में लिप्त शातिर बदमाश एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

A vicious criminal involved in theft and robbery was arrested along with a country-made pistol and two live cartridges - Baran News in Hindi

जोधपुर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां इत्यादि कई जिलों में है वांछित बारां। बारां जिले की थाना अन्ता पुलिस ने चोरी-नकबजनी की वारदातों में शामिल गिरोह के सक्रिय शातिर बदमाश मिथुन उर्फ सुनील मोग्या पुत्र कबड्या (24) निवासी गोळ्याहेड़ी थाना कैथून जिला कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा व दो कारतूस जब्त करने में सफलता हासिल की है।

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि अवैध कार्यों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी व सीओ शोजी लाल के सुपरविजन एवं एसएचओ दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गठित की गई विशेष टीम द्वारा नाकाबंदी व गश्त कर आसूचना संकलन की जा रही है।

इसी बीच गश्त के दौरान एक युवक पुलिस की गाड़ी को देख भागने लगा, जिसे घेर कर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी मिथुन उर्फ सुनील मोग्या की तलाशी ली गई तो उसके पास एक अवैध देशी कट्टा और दो कारतूस मिले। मामले में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी मिथुन के विरुद्ध राज्य के कई थानों में चोरी-नकबजनी के करीब 16 प्रकरण दर्ज है। जोधपुर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां इत्यादि कई जिलों में यह वांछित है। गिरफ्तार आरोपी गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है, जिससे अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A vicious criminal involved in theft and robbery was arrested along with a country-made pistol and two live cartridges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a vicious criminal, involved in theft, robbery, arrested, country-made pistol, live cartridges, crime news in hindi, crime news, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved