• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रूण लिंग परीक्षण करते चिकित्सक सहित अस्पताल संचालक गिरफ्तार

banswara news : doctor arrest in Fetal Gender test in banswara - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने रविवार को बांसवाड़ा में मदारेश्वर रोड स्थित आसमां हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेंटर में 102वां सफल डिकॉय ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देवप्रिय अशोक कुमार पंडा एवं अस्पताल संचालक मजहर शेख को गिरफ्तार किया है। इस दौरान वहां काम में ली गई सोनोग्राफी मशीन भी जब्त कर ली गई। उल्लेखनीय है कि भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ने की योजना के तहत राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा 28 इंटरस्टेट सहित अब तक कुल 102 डिकॉय ऑपरेशन किए जा चुके हैं। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि बांसवाड़ा स्थित आसमां हॉस्पिटल एवं सोनोग्राफी सेंटर में गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद डिकॉय ऑपरेशन की रूपरेखा बनाई गई। उन्होंने बताया कि निर्धारित रणनीति के अनुसार रविवार को डिकॉय गर्भवती महिला व सहयोगी को डिकॉय राशि देकर मुखबिर के माध्यम से चिकित्सक डॉ. देवप्रिय के पास भेजा गया। चिकित्सक ने डिकॉय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी से पूर्व डिकॉय के 20 हजार रुपए अपने पास ही खड़े अस्पताल संचालक मजहर शेख को देने को कहा। राशि लेने के बाद चिकित्सक ने सोनोग्राफी कर भ्रूण लिंग की जानकारी दी। इसके बाद इशारा मिलते ही डिकॉय टीम ने आरोपी चिकित्सक एवं अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर सोनोग्राफी मशीन जब्त कर ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व गठित इस डिकॉय टीम में सीआई श्रीराम बड़सरा, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, शंकरलाल, लालूराम, चित्तौड़गढ़ के पीसीपीएनडीटी समन्वयक शरीफ इकबाल, प्रतापगढ़ के संदीप शर्मा व बांसवाड़ा के हरिकांत शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-banswara news : doctor arrest in Fetal Gender test in banswara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banswara news, doctor arrest in banswara, fetal gender test in banswara, dickoy operation, asaman hospital madareshwar road banswara, rajasthan state pcpndt cell, dickoy operation in banswara, banswara hindi news, banswara latest news, rajasthan hindi news, बांसवाड़ा समाचार, राजस्थान समाचार, पीसीपीएनडीटी टीम, डिकॉय ऑपरेशन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved