• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांसवाड़ा : वन भूमि के पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते वनरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

Banswara: Forest guard arrested red-handed while accepting a bribe - Banswara News in Hindi

जयपुर/बांसवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की बांसवाड़ा इकाई ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए वन नाका तलवाड़ा (वन रेंज गढ़ी, जिला बांसवाड़ा) के वनरक्षक भूपेश पाटीदार को परिवादी से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्या था पूरा मामला? एसीबी को प्राप्त शिकायत के अनुसार, परिवादी वन विभाग के क्षेत्र के बाहरी हिस्से की वन भूमि पर काफी समय से काबिज होकर कृषि कार्य कर रहा था。 उक्त भूमि के संबंध में वन विभाग द्वारा पट्टे के लिए सत्यापन कर पत्रावली तैयार कर आगे भेजी जा रही थी。 इसी पट्टा पत्रावली को आगे बढ़ाने और पट्टा देने की एवज में आरोपी वनरक्षक भूपेश पाटीदार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।
सत्यापन के बाद की गई ट्रेप कार्रवाई
शिकायत के आधार पर एसीबी ने इसका सत्यापन कराया, जिसके दौरान आरोपी भूपेश पाटीदार ने पट्टा फाइल देने की एवज में 6,000 रुपये की मांग की。 परिवादी के निवेदन करने पर आरोपी 5,000 रुपये लेने पर सहमत हुआ।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण और बांसवाड़ा इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया。 कार्रवाई के दौरान आरोपी भूपेश पाटीदार को परिवादी से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर दबोच लिया गया।
अग्रिम अनुसंधान जारी
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और उसके निवास की तलाशी की कार्रवाई जारी है。 एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Banswara: Forest guard arrested red-handed while accepting a bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb trap banswara, forest guard arrested, anti corruption bureau rajasthan, banswara news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved