• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा राज में पैसा विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है: टीकाराम जूली

Under BJP rule, money is being spent on corruption, not development: Tikaram Julie - Alwar News in Hindi

खास खबर। अलवर राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा है कि अलवर में बिजली विभाग ने सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये डकार लिए, जिससे आमजन अंधेरे में जीने को मजबूर है। जहां तार बदलने और ट्रांसफार्मर सुधारने की सख्त जरूरत थी, वहां काम तक नहीं कराया गया। 6 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि दिन में 10–10 बार बिजली कटौती हो रही है।
जूली ने एक बयान में कहा कि आज सामोला चौक पर बिजली कार्य करते समय संविदा कर्मी राजेश कुमार की मृत्यु का अत्यंत दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।
जूली ने आरोप लगाया कि अलवर में मेंटेनेंस का काम एक कंपनी के पास है, जबकि कार्य किसी अन्य कंपनी से कराया जा रहा है। मृतक “संध्या” नामक कंपनी का कार्मिक था, जो एलएनटी कंपनी के अधीन कार्य कर रही है और एफआरटी के तहत विद्युत कार्यों की देखरेख करती है। ऐसी स्थिति में दोनों कंपनियां परिवारजनों को आर्थिक सहायता देने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मामले में त्वरित संज्ञान लेना चाहिएl
जूली ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मांग की है कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन घोटालों में कौन-कौन शामिल है? क्या इन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, या फिर हमेशा की तरह इस भ्रष्टाचार में भी आपका संरक्षण मिलेगा?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under BJP rule, money is being spent on corruption, not development: Tikaram Julie
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, special, news, tikaram, julie, leader, of, opposition, rajasthan, assembly, electricity, department, corruption, embezzlement, 6, crore, scam, power, cuts, transformer, repairs, wiring, replacement, public, grievances, infrastructure, failure, energy, crisis, administrative, negligence, accountability, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved