• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के खोखले वादों से त्रस्त जनता, कांग्रेस धरातल पर उतारेगी विकास का संकल्प: टीकाराम जूली

Public Fed Up with BJPs Hollow Promises; Congress to Implement Development Pledge: Tikaram Jully - Alwar News in Hindi

अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के साथ अलवर की जनता की प्राथमिकताओं, स्थानीय समस्याओं और नागरिकों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया कांग्रेस का 'जन घोषणा पत्र' औपचारिक रूप से जारी किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शासन पर तीखा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अलवर की जनता वर्तमान सरकार के कुशासन, सड़कों की बदहाली और नागरिक सुविधाओं के अभाव से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और अब भाजपा के पाप का घड़ा पूरी तरह भर चुका है। जूली ने रेखांकित किया कि यह घोषणा पत्र मात्र एक राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि अलवर की सम्मानित जनता के सपनों, उम्मीदों और विश्वास से रचा गया एक ऐसा संकल्प पत्र है जो आने वाले समय में अलवर को एक स्वच्छ, स्मार्ट, सुंदर और जनता के प्रति पूर्णतः जवाबदेह शहर बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
कांग्रेस पार्टी के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे धरातल पर सिद्ध करके दिखाती है। उन्होंने अलवर की जनता को वचन दिया कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने के पश्चात अलवर में सीवरेज, नालियों और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा, बेहतर सड़कों का निर्माण होगा, सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, हर गली को रोशन किया जाएगा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जाएगा l
जूली ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि इस जन घोषणा पत्र के एक-एक वायदे को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। घोषणा पत्र विमोचन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public Fed Up with BJPs Hollow Promises; Congress to Implement Development Pledge: Tikaram Jully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar news, rajasthan news, alwar municipal election 2026, alwar nagar nigam, congress rajasthan, tikaram jully, bhanwar jitendra singh, rajasthan congress, congress manifesto, jan ghoshna patra, alwar development, alwar civic issues, sewerage problem, waterlogging, road development, clean alwar, smart city alwar, urban development, rajasthan politics, municipal election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved