• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर के बड़ौदामेव में थाने के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या

A young man was beaten to death in front of the police station in Baroda Mev, Alwar - Alwar News in Hindi

टीकाराम जूली बोले- राजस्थान सरकार और पुलिस के माथे पर लगा कलंक खास खबर। अलवर
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर जिले के बड़ौदामेव पुलिस थाने के मुख्य द्वार पर हुई युवक की नृशंस हत्या को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। जूली ने आरोप लगाया कि पुलिस की आंखों के सामने एक युवक को पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया जाना सूबे की बदहाल कानून-व्यवस्था के माथे पर ऐसा काला कलंक है, जिसे धोया नहीं जा सकता।
नेता प्रतिपक्ष ने कानून के राज पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें अब खाकी और पुलिस थानों की चौखट का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब आम जनता की रक्षा के लिए बने पुलिस थाने ही महफूज नहीं हैं, तो पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की भयावह स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
ऐसे खौफनाक माहौल में गरीब, असहाय और आम नागरिक न्याय व अपनी जान की हिफाजत की गुहार लगाने किसके दरवाजे पर जाएगा? राज्य की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त करार देते हुए जूली ने कहा कि प्रदेश में कानून का इकबाल समाप्त हो चुका है और उसकी जगह बेखौफ अपराधियों का राज चल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समूचा पुलिसिया तंत्र अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को सुरक्षा देने के बजाय सत्ताधारी भाजपा नेताओं की जी-हुजूरी और राजनीतिक प्रबंधन में जुटा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज राजस्थान एक 'बेबस सरकार, बेबस मुख्यमंत्री और बेबस पुलिस' की लाचारी सहने को मजबूर है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस थानों के सामने इस तरह की खुली गुंडागर्दी और हत्याओं का सिलसिला नहीं थमा, तो विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A young man was beaten to death in front of the police station in Baroda Mev, Alwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram julie leader of opposition, barodamev police station murder, alwar crime news, rajasthan law and order crisis, bjp government rajasthan, police station lynching case, bhajan lal sharma law and order failure, opposition attack on rajasthan police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved