• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की केसरिया चादर, ख़्वाजा साहेब की दरगाह में पेश

Kesaria Chadar of former Chief Minister Vasundhara Raje, presented in the Dargah of Khwaja Saheb - Ajmer News in Hindi

अजमेर। प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वें सालाना उर्स के अवसर पर उनकी दरगाह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की चादर पेश की गई। मंगलवार को राजे की ओर से चादर और अकीदत के फूल पेश कर राजस्थान में अमन और शांति की कामना की गई। जो चादर राजे की तरफ़ से पेश की गई वह केसरिया रंग की थी। इसके बाद दरगाह के बुलंद दरवाजे पर पूर्व सीएम द्वारा भेजा गया। संदेश उनके वकील गद्दीनशीन सैयद अफशान चिश्ती ने पढ़ कर सुनाया। जिसमें उन्होंने कहा है कि ख़्वाजा साहेब की दरगाह गंगा जमनी तहज़ीब की मिसाल है। उन्होंने संदेश के माध्यम से राजस्थान की खुशहाली और तरक्की की भी दुआ की। चिश्ती ने चादर के केसरिया रंग को लेकर कहा कि यह चिश्ती रंग है जो गरीब नवाज़ ख़्वाजा साहेब सुल्तान-ए-हिन्द का बेहद प्रिय है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत पेट्रोलियम के निदेशक बीपी सारस्वत, पूर्व प्रदेश महामंत्री मुंसिफ़ अली ख़ान, ज़िला अध्यक्ष शफ़ीक़ ख़ान, मीडिया प्रभारी मोहित जैन, पूर्व अध्यक्ष ग़ुलाम मुस्तफ़ा, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज बैरवा, पूर्व वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन अतिक ख़ान, सूफ़ी संवाद अजमेर संयोजक सैयद मेहराज चिश्ती, सैयद लताफ़त आलम शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kesaria Chadar of former Chief Minister Vasundhara Raje, presented in the Dargah of Khwaja Saheb
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, 812th annual urs, sufi saint, hazrat khwaja moinuddin hasan chishti, chadar, chief minister, vasundhara raje, dargah, aqidah, peace, tranquility, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved