• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चालीहो वृत त्याग व तपस्या के साथ आराध्य देव झूलेलाल की भक्ति का मार्ग : महंत स्वरूपदास

Chaliho fast, the path of devotion to the adorable god Jhulelal with sacrifice and penance: Mahant Swaroopdas - Ajmer News in Hindi

अजमेर। चालीहे के वृत रख श्रृद्धालुओं धर्म रक्षा की प्रार्थना पर की थी आकाशवाणी कर ईष्टदेव झूलेलाल ने दर्शन देकर इच्छा पूर्ण की और सनातन धर्म की रक्षा के आर्शीवाद दिया और चालीहो का निरंतन घर घर तक प्रसार हो रहा है। आर्शीवाद सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से 22वें झूलेलाल चालीहो का समापन पर अनासागर जेटी पर ईश्वर मनोहर उदासीन अ्राश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन, शांतानन्द उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम, प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी राजूराम, स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम दरबार के स्वामी आत्मदास, श्रीराम धाम के स्वामी अर्जुनदास, जतोई दरबार के फतनदास सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति के महासचिव गिरधर तेजवाणी ने पंच महाज्योत प्रज्जवलन कर पूजन किया। मन्दिरों से आए मण्डलियों का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत सत्कार किया गया। शहर की 30 कॉलोनियों से 11 बहिराणे साहिब व ज्योत थाल में लेकर आनासागर पर विशाल संगम पर सम्मिलित हुए।
महामण्डलेश्वर हंसराम साहिब ने ऑनलाइन संदेश में आराध्यदेव झूलेलाल चालीहो समापन व सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन जयंती पर अपने शुभाशीष देते हुये कहा कि सनातन धर्म में आराध्य की पूजा व महापुरूषों को उनके दिवस पर याद कर नई पीढी को जागृत करना हम सबका कर्तव्य है।
सामूहिक छेज के साथ धार्मिक आयोजनः
नरेन्द्र बसराणी ने बताया कि धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रकाश मोटवाणी, ललित भगत, अशोक सोनी, धर्मदास, ढोलण शर्मा, सांस्कृतिक सचिव कलाकार घनश्याम भगत दीपक तेजावत व बंटी एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां पर सभी श्रृद्धालुओं को झुमाया। मण्डली ने झूलेलाल सांई के भजन रख त मुहिंजे लाल ते.., सांई झूलेलाल मुखे पहिंजी चादर में ढकजां.., के साथ शहनाई वादन पर सभी ने सामूहिक छेज की।
अलग अलग मन्दिरों से आयेगी बहिराणा मण्डलीः
समिति के अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी ने बताया कि इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के साथ पूज्य लाल साहब मन्दिर नसरपुर दरबार, श्री झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर, श्री झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, पूज्य उडेरो लाल मन्दिर आशागंज, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी, श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ बहिराणो) केसरगंज,एवं पूज्य झूलेलाल मन्दिर जेपी नगर सेक्टर-1, झूलेलाल मन्दिर, यू.आई.टी. कॉलोनी, माकडवाली रोड, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर सहित अलग अलग मन्दिरों में युवाओं की टोली छेज् के साथ नाचते हुये व पूजा अर्चना के साथ बहिराणा साहब ज्योत लेकर समारोह में सम्मिलित हुए। मदिंर अध्यक्ष राम बालवाणी ने सभी का स्वागत सत्कार किया। मंदिर बाबा गागूमल व बाली फेरवाणी ने पूजन करवाया। मंच का संचालन महेश टेकचंदाणी ने किया।
सामूहिक आरती और दीपदान के कार्यक्रम हुएः
सभी मन्दिरों से आये बहिराणा साहिब मण्डली द्वारा सामूहिक आरती के साथ दीपदान किया गया। समिति के हरकिशन टेकचंदाणी ने कहा कि 16 जुलाई से निरंतर 40 दिवस तक शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मंदिरों पर धार्मिक आयोजन किये गये जिसका समापन आज सम्पन्न हुआ। समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जीव सेवा समिति की ओर से जल व शर्बत की सेवा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chaliho fast, the path of devotion to the adorable god Jhulelal with sacrifice and penance: Mahant Swaroopdas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, devotees, chaliho circle, prayers, protection, religion, god jhulelal, darshan, blessing, sanatan dharma, chaliho celebration, \r\nspreading, house to house, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved