अजमेर। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में महाजनसंपर्क के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी देने पहुंचीं। वहां उन्होंने भाजपा की जीत के लिए मखमल की चादर पेश कर मन्नत का धागा बांधा। राजे के साथ उनके पुत्र सांसद दुष्यंतसिंह भी थे। बुलंद दरवाजे पर अंजुमन सैयद जादगान के मेंबर आलेबदर, छोटी देग के पास शेखजादगान के सदर अब्दुल हफीज ने चुनरी ओढ़ाकर राजे का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को जियारत दरगाह के सैयद अफशान चिश्ती ने कराई। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री युनूस खान, अल्पसंख्यक मार्चे के प्रदेश महामंत्री मुंसिफ अली खान, शहर जिला अध्यक्ष शफीक खान, वक्फ बोर्ड के सदर अतीक अहमद सहित अन्य मुस्लिम नेता मौजूद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
रूस ने जवाबी कार्रवाई में 34 फ्रांसीसी राजनयिकों को निकाला
Daily Horoscope