• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

1984 के सिख विरोधी दंगे में दोषी सज्जन कुमार ने छोड़ी कांग्रेस

Sajjan Kumar resigns from Congress after conviction in 1984 anti Sikh riots - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे में दोषी ठहराए गए और मामले में आजीवन कारावास की सजा प्राप्त सज्जन कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लोकसभा के पूर्व सदस्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। बाहरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से तीन बार चुने गए सज्जन कुमार को पार्टी ने उनकी दंगों में सलिप्तता के आरोपों के मद्देनजर वर्ष 2009 से टिकट नहीं देकर दरकिनार करना शुरू कर दिया था। उच्च न्यायालय ने सोमवार को 84 के दंगों को 'मानवता के विरुद्ध अपराध' कहा था। कुमार ने हालांकि मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया था, लेकिन उनके वकील ने कहा कि वे दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में जाने की प्रक्रिया में हैं। इस बीच, माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने सज्जन कुमार के बारे में बयान देने से इनकार कर दिया।
संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी प्रेस वार्ता नरेंद्र मोदी और किसान ऋण मुद्दे पर है। कुमार के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, "मैंने दंगों पर अपना पक्ष बहुत ही स्पष्टता के साथ रख दिया है, यह प्रेस वार्ता किसानों के बारे में है।"
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को छोड़कर कांग्रेस के अधिकतर नेताओं ने इस मुद्दे पर बयान देने से दूरी बना रखी है। अधिकतर नेताओं का कहना है कि दोषी ठहराए जाने का 'राजनीतिकरण' नहीं किया जाना चाहिए।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sajjan Kumar resigns from Congress after conviction in 1984 anti Sikh riots
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sajjan kumar, resigns, congress, conviction, 1984 anti sikh riots, congress leader sajjan kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved