• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया

Punjab: Politics heats up over illegal mining; former CM Channi labels Mann government a mining mafia - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग कराने, भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नदियों और खदानों से रेत व पत्थर की चोरी की जा रही है और इससे सरकार से जुड़े लोगों को फायदा पहुंच रहा है। चन्नी ने होशियारपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग की जांच कर रही सीबीआई से पूरे पंजाब में जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि उन्होंने पिछली रात एक अभियान चलाया। इस दौरान नदियों और माइनिंग से जुड़े क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब से हर दिन हजारों ट्रक रेत और पत्थर लेकर निकलते हैं और इस दौरान बड़े पैमाने पर चोरी होती है। अरविंद केजरीवाल, उनकी पार्टी से जुड़े लोग और मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलकर माइनिंग माफिया चला रहे हैं। राज्य में वैध खदानों की संख्या कम है और कई खदानें बंद पड़ी हैं, जबकि अवैध तरीके से माइनिंग कर पैसे कमाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक खदान और नदी क्षेत्र में जाकर इस गतिविधि की झलक दिखाई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने रेत और बजरी की कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले रेत 5.50 रुपए में मिलती थी, जबकि अब इसकी कीमत 36 रुपए हो गई है। इसी तरह, पहले 5.50 रुपए में मिलने वाली बजरी अब 32 रुपए प्रति फुट बिक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेत और पत्थर की कथित चोरी से हर रात सैकड़ों करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। ऐसी गतिविधियां केवल एक स्थान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे पंजाब में अवैध माइनिंग हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट ने होशियारपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। उन्होंने मांग की कि जांच को केवल होशियारपुर तक सीमित न रखा जाए, बल्कि पूरे पंजाब में जहां भी अवैध माइनिंग हो रही है, वहां इसकी पड़ताल की जाए। चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार की मिलीभगत से माफिया इस काम को अंजाम दे रहा है। उन्होंने जांच एजेंसी से कथित अवैध माइनिंग में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Politics heats up over illegal mining; former CM Channi labels Mann government a mining mafia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab illegal mining, charanjit singh channi, bhagwant mann government, punjab mining mafia, punjab news, illegal sand mining punjab, cbi investigation punjab, hoshiarpur illegal mining, arvind kejriwal, punjab congress, punjab aap government, sand mining scam allegations, gravel prices punjab, punjab politics news, illegal mining investigation, punjab river mining, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved