• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचकुला में मारे गए पंजाबियों को मुआवजा देने के मूड़ में नहीं है पंजाब सरकार

Punjab Government is not in a hurry to pay compensation to the Punjabis killed in Panchkula - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंड़ीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब सरकार हिंसा में मारे गए उन पंजाबियों को किसी भी तरह का कोई मुआवजा देने के मूड़ में नहीं है, जो राम रहीम को दोषी करार देते के समय वहां गए थे। इस बारे में मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि डेरा मुखी पर फैसला सुनने पंचकूला गए और वहां हिंसा में मारे गए पंजाब के लोगों को सरकार किसी भी तरह का कोई मुआवजा नहीं देगी। पंचकूला में बाबा के पीछे जाकर अपनी जान गंवाने वाले पंजाब के लोगों को प्रदेश सरकार क्यों मुआवजा देगी। जो भी हुआ हरियाणा सरकार की कोताही के चलते हुआ। साथ ही यह भी कहा कि इस हिंसा में पंजाब में जो नुकसान हुआ है, उसकी लिस्ट बनाकर हरियाणा सरकार को भेजी जाएगी और नुकसान की डेरे से भरपाई कराने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। पंजाब के हालातों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां हालात ठीक है और वह लगातार पंजाब के उन क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जो अति संवेदनशील थे। कैप्टन ने जिले के बल्लूआणा और मलोट गांव का भी दौरा किया, जहां पर डेरा समर्थकों ने रेलवे स्टेशन और पेट्रोल पंप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। कैप्टन ने कहा कि मालवा में डेरा समर्थकों के खिलाफ 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं और करीब 24 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे असलाह और पेट्रोल बम बरामद किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Government is not in a hurry to pay compensation to the Punjabis killed in Panchkula
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana government, punjab government, hindi news, gurmeet ram rahim, chief minister capt amarinder singh, regional news of punjab, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved