• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब सरकार बहुपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध, नए प्रोजेक्टों की प्रक्रिया जल्द पूरी करें : बलकार सिंह

Punjab government committed to multilateral development, complete the process of new projects soon: Balkar Singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा राज्य के विभिन्न विकास कामों की प्रगति सम्बन्धी रिव्यू मीटिंगों का दौर लगातार जारी है। उन्होंने विधायकों और हलका इंचार्जों की हाज़िरी में मुख्य दफ़्तर और क्षेत्रीय दफ़्तर के सीनियर अधिकारियों के साथ प्रगति के अधीन कामों की जायज़ा मीटिंग करते हुये नये प्रोजेक्टों की दफ़्तरी प्रक्रिया जल्द मुकम्मल करने पर ज़ोर दिया। आज यहाँ म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ में मीटिंग के दौरान स्वच्छ भारत और अमरुत्त मिशन के अधीन आते कामों के लिए जारी फंडों, कामों की मौजूदा स्थिति, ख़र्च किए फंडों और बकाया फंडों की विस्तृत जानकारी लेने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों को विकास प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के लिए हिदायतें जारी की। उन्होंने कहाकि राज्य के शहरों का बहुपक्षीय और योजनाबद्ध विकास करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वचनबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कैबिनेट मंत्री की तरफ से एक-एक स्कीम में कवर होने वाले कामों की प्रगति और बकाया फंडों के बारे मुकम्मल जानकारी विधायकों और हलका इंचार्जों के साथ सांझा की गई। कैबिनेट मंत्री ने सीनियर और क्षेत्रीय अधिकारियों को कहाकि वह विकास कामों के बारे सारी जानकारी विधायकों और हलका इंचार्जों के साथ सांझा करनी यकीनी बनाएं जिससे आम जनता की सहूलत/ जरूरत के मुताबिक विकास कार्य करवाए जा सकें।
मंत्री बलकार सिंह ने आगे कहा कि जिन प्रोजेक्टों की डीपीआर स्टेट स्तरीय टैकनिकल कमेटी से मंज़ूर हो चुकी है, उन कामों का टैंडर प्रकाशित करवा के जल्दी काम शुरू करवाए जाएँ। उन्होंने कहा कि विकास कामों में होने वाली किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर मीटिंग में विधायकों/ हल्का इंचार्जों में अमनशेर सिंह, रमन बहल, शमशेर सिंह, जगरूप सिंह, गुरदीप सिंह रंधावा, भिपूत्ती शर्मा, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, कमिशनर नगर निगम, पठानकोट और बटाला, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जनरल), गुरदासपुर और पठानकोट के इलावा नगर कौंसिल/नगर पंचायतों, गुरदासपुर, धारीवार, दीनानगर, डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चूड़ियाँ, कादियाँ, श्री हरगोबिन्दपुर, सुजानपुर और नरोट जयमल सिंह के कार्य साधक अफ़सर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab government committed to multilateral development, complete the process of new projects soon: Balkar Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, local government minister, balkar singh, review meetings, progress, development works, state, mlas, civic in-charges, senior officials, head office, regional offices, stressed, completing, office process, new projects, earliest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved