• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब सीएम के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने सीबीआई जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की

Punjab CMs OSD Rajbir Ghumman seeks contempt action against CBI investigation team - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) राजबीर सिंह घुम्मण ने अपने खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग को लेकर सीबीआई कोर्ट में अर्जी दायर की है। विशेष न्यायाधीश, सीबीआई कोर्ट, चंडीगढ़ ने अर्जी पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर 12 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अर्जी में घुम्मण ने कहा कि उनके और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले की एफआईआर को अपलोड करने से छूट मांगते हुए सीबीआई ने अदालत में आवेदन दायर किया था। सीबीआई ने मामले को संवेदनशील बताते हुए एफआईआर को अपलोड नहीं करने की अनुमति मांगी थी। सीबीआई कोर्ट ने जांच एजेंसी की अर्जी मंजूर करते हुए एफआईआर अपलोड करने से छूट दे दी थी। घुम्मण की ओर से पेश एडवोकेट फेरी सोफत ने सीबीआई कोर्ट में दलील दी कि एजेंसी ने एफआईआर को अपलोड नहीं करने का आदेश हासिल किया था, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर मीडिया और आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा घुम्मण की छवि खराब करने के उद्देश्य से किया गया।
एडवोकेट सोफत ने इसे अदालत के आदेश की स्पष्ट अवमानना बताते हुए एफआईआर सार्वजनिक होने तक की पूरी घटनाक्रम की जानकारी और रिकॉर्ड अदालत के समक्ष पेश करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मामले की जांच कर रही पूरी टीम और अदालत के आदेश का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की।
दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab CMs OSD Rajbir Ghumman seeks contempt action against CBI investigation team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajbir singh ghumman, bhagwant mann, punjab cm osd, cbi, cbi court chandigarh, contempt of court, cbi investigation, punjab government, chandigarh court, fir controversy, central bureau of investigation, punjab news, legal proceedings, rajbir ghumman case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved