• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी

Punjab CM Bhagwant Mann Congratulates 8th Grade Toppers; Says, Our Daughters Have Triumphed Once Again - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर कर आठवीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर उन बेटियों की तारीफ की, जिन्होंने इस बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा, "बीते दिनों पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए। इस बार भी हमारी बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप करने वाली छात्राओं में पहले स्थान पर ज़िला फरीदकोट की तमन्ना, दूसरे स्थान पर ज़िला संगरूर की जपनीत कौर और तीसरे स्थान पर ज़िला फरीदकोट की जशनदीप कौर रही। सभी के परिवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। इसके अलावा, पास हुए सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने शुक्रवार को 8वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस साल का रिजल्ट काफी शानदार रहा है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो इस बार पंजाब के करीब 10,422 स्कूलों के 2,62,966 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,53,789 छात्र पास हुए हैं। इस तरह कुल पास प्रतिशत 96.51 फीसदी रहा, जो कि काफी अच्छा माना जा रहा है। वहीं, जो इस बार की छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो पाए, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है। उनके लिए जून 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।
टॉपर्स की बात करें तो फरीदकोट के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो की छात्रा तमन्ना ने कमाल करते हुए 600 में से पूरे 600 अंक हासिल किए और पहला स्थान पाया। वहीं संगरूर के सरकारी मिडिल स्कूल अर्कवास की जपनीत कौर ने 598 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर फरीदकोट के संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल, कोट सुखिया की जशनदीप कौर रहीं, जिन्होंने भी 598 अंक प्राप्त किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab CM Bhagwant Mann Congratulates 8th Grade Toppers; Says, Our Daughters Have Triumphed Once Again
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab cm bhagwant mann congratulates 8th grade toppers, punjab cm bhagwant mann, cm bhagwant mann, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved