• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

Newly appointed Punjab Congress President Pargat Singh meets former PM Manmohan Singhs wife, seeks blessings - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की। उन्होंने मनमोहन सिंह को याद किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की। सरदार मनमोहन सिंह को याद करते हुए उनका (गुरशरण कौर) आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालते हुए मैं सरदार मनमोहन सिंह के घर जाकर और उनकी पत्नी गुरशरण कौर का आशीर्वाद लेकर इस जिम्मेदारी की शुरुआत कर रहा हूं। मनमोहन सिंह हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनका सादापन, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण हमें हमेशा पंजाब और भारत की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। वे हमेशा हमारे राष्ट्रीय नायकों में से एक बने रहेंगे।”
वहीं, परगट सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मनमोहन सिंह ने सिर्फ आर्थिक तौर पर ही नहीं, बल्कि ईमानदारी के साथ और इंसानियत के तौर पर देश को आगे लेकर गए। मुझे लगता है कि पदभार संभालने से पहले गुरशरण कौर जी का आशीर्वाद लेकर पंजाब जाना चाहिए। उन्होंने संस्थानों को खड़ा किया था। आज सरकार ने उन्हीं संस्थानों को ध्वस्त किया है। मेरा मानना है कि हम देश और पंजाब में वह जज्बा पैदा करें कि राज्य और यह राष्ट्र विकास कर सके। इसीलिए मैं गुरशरण कौर जी का आशीर्वाद लेने आया हूं।”
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ‘वड़िंग’ को लेकर परगट सिंह ने कहा, “मैं उनसे मुलाकात के लिए जाऊंगा। हम दोनों के बीच कोई ऐसी बात नहीं है।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Newly appointed Punjab Congress President Pargat Singh meets former PM Manmohan Singhs wife, seeks blessings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pargat singh, gursharan kaur, manmohan singh, punjab congress, punjab congress president, former prime minister, congress party, political news, punjab politics, indian politics, leadership, chandigarh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved