चंडीगढ़। महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने के पहल के तहत पंजाब में लुधियाना पुलिस ने रात को या देर शाम कैब नहीं मिलने पर महिलाओं के लिए मुफ्त सवारी की पेशकश की है। पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि पुलिस वाहन उन्हें मुफ्त में घर छोड़ेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके लिए महिला को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 व 7837018555 पर कॉल करना होगा और वाहन के लिए आग्रह करना होगा।
यह सुविधा बारहों महीने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध होगी। अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने संकट में फंसी महिलाओं तक पहुंचने के लिए एक शक्ति ऐप भी लॉन्च किया है।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope