• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेक्टर 45-डी में गौशाला का 2 करोड़ रुपए से होगा रेनोवेशन, काम शुरू

Gaushala will be renovated with Rs 2 crore in Sector 45-D, work started - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी के द्वारा गुरुवार को सेक्टर 45-डी में गोशाला का रेनोवेशन कार्य २ करोड़ की लागत के साथ पूरे विधि विधान के साथ शुरू कराया गया। नये तरीक़े से शैडो को इंडस्ट्रियल शेड की तर्ज़ पर बनाया जाएगा जिस में इंडस्ट्रियल वेंटीलेटर पंखे लगाए जाएँगे। इन शैडो को २० फुट ऊँचे बनाया जाएगा और पफ़ शीट लगाई जाएँगी जो वातानुकूल होगी जो गर्मियों में भी ठंडी रहेंगी। ताकि गोधन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गोशाला में नये पंखे व कूलर लगाए जाएँगे, ताकि मक्खी मच्छर व अन्य किट पतंगे गो-माता को तंग न कर सकें। नए फ़र्श से लेकर नई खुरलियाँ भी बनाई जाएंगी जिनमें खुरलियों व दीवारो पर नई टाइल लगायी जाएगी। गोधन के लिए बेहडे में पुराने खड़ंजे को उखाड़ कर ईंटों व गटके का नया खरंजा बनाया जाएगा ताकि पानी व मलमूत्र इक्ठा न होकर गोमता साफ़ सफ़ाई से बेठ सके। श्रद्धालुओं के लिए मुख्य द्वार से लेकर गोशाला के अंदर हर रास्ते को नए पेवर ब्लॉक से तैयार किया जाएगा। गौशाला के बाहर भी फुटपाथ व अन्य जगह पर पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। यही नहीं, मन्दिर ,डॉक्टर रूम व ऑफिस कक्ष की छत को ब्रिक टाइल से नया बनाया जाएगा। रसोईघर के लिए नए शेड का निर्माण किया जाएगा।
गोधन के पीने के पानी व साफ़ सफाई के लिए छत पर नए पानी के टैंको की व्यवस्था कि जाएगी। गौ माता के चारे व फीड को रखने के लिए फोडर स्टोर में हाइड्रोलिक शटर लगाये जाएँगे, जिसको खोलना व बंद करना आसान होगा।
इस मौके पर पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहाँ की पार्षद बनते ही उन्होंने प्रण लिया था कि गो माता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गोशाला को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। क्योंकि गोशाला के शेड, फ़र्श व अन्य चीज़े ख़स्ता हालत में थी। इसके हालात को लेकर उन्होंने पिछले फ़रवरी माह व दोबारा अगस्त के हाउस मीटिंग में उठाया कि 45 D की गोशाला बहुत पुरानी बनी हुईं है। इसको दुबारा नवनिर्माण की ज़रूरत है। काफ़ी जद्दोजहद के बाद आख़िरकार आज यह कार्य शुरू होने जा रहा है।
गुरप्रीत सिंह गाबी ने निगम कमिश्नर आनंदिता मित्रा, तत्कालीन मेयर सरबजीत कौर, मुख्य अभियन्ता एन पी शर्मा, SE B&R इन्द्रजीत गुलाटी का धन्यवाद किया। इस मौके पर वार्ड के निवासी गीता राय, पुष्पा बारी, सच्प्रित कौर, बलदेव कौर, अनीता, रंजना, उषा, दविंदर जुनेजा, दिलबाग़, सुरेश केले, सुनील राणा, ज्ञानी बलविंदर सिंह, वारिंद्र संधु, तरुण कुमार सुनेजा, युवा नेता मनमोहन कुमार, शिवम् शर्मा एवं सेक्टर 45 के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gaushala will be renovated with Rs 2 crore in Sector 45-D, work started
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, councilor gurpreet singh gabi, gaushala, sector 45-d, renovation work, cost, industrial shed, ventilator fans, shadows, puff sheets, air-conditioned, godhan, inconvenience, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved