• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहले नौजवानों को आतंकवाद की भट्ठी में झोंका, अब गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है अकाली दल : आप

First, the youth were thrown into the furnace of terrorism, now the Akali Dal is forging ties with gangsters: AAP - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य अकाली नेताओं द्वारा गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में शामिल होने पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी जंग लड़ रही है, वहीं अकाली दल गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है। विधायक धालीवाल ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वलटोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की शमूलियत वाली तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल की नीयतों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि यह शमूलियत दर्शाती है कि जब मान सरकार गैंगस्टर खत्म करना चाहती है तब अकाली दल गैंगस्टरों को पाल रहा है और उनके परिवारों से संबंध बना रहा है। धालीवाल ने कहा कि एक तरफ सुखबीर बादल दूसरे-तीसरे दिन बयान देते हैं कि गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो रहा। दूसरी तरफ सुखबीर बादल गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में शामिल होकर साबित कर रहे हैं कि उनकी सियासी लड़ाई गैंगस्टरों के सिर पर है और वे गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं। आप' नेता ने कहा कि पहले अकाली दल ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवाद की भट्ठी में झोंका था। उसी तरह आज अकाली दल पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाकर अपनी कुर्सी की लालसा पूरी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस उस काले दौर के लिए जिम्मेदार थी वहीं अकाली दल भी बराबर का जिम्मेदार था।
धालीवाल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों से सावधान और चौकन्ना रहना चाहिए। पहले भी कांग्रेस और अकालियों ने पंजाब को आग की भट्ठी में धकेला था और अब फिर गैंगस्टरों को पालकर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। विधायक धालीवाल ने कहा कि भले ही ये लोग जो मर्जी कर लें लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का वादा है कि पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया जरूर खत्म किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First, the youth were thrown into the furnace of terrorism, now the Akali Dal is forging ties with gangsters: AAP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, aap punjab, kuldeep singh dhaliwal, sukhbir singh badal, harjinder singh dhami, akali dal, gangsters, drug mafia, bhagwant mann government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved