• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फतेहजंग बाजवा बोले- मुश्किल वक्त में प्रधानमंत्री पंजाबियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं

Fatehjung Bajwa said- Prime Minister stands firmly with Punjabis in difficult times - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है, जिन्होंने पंजाब में आई बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। गुरदासपुर ज़िले के दौरे के बाद प्रधानमंत्री द्वारा किए गए इस ऐलान का स्वागत करते हुए बाजवा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब के लोगों की मुश्किलों को गंभीरता से सुना और उनके दर्द को महसूस किया। बाजवा ने कहा कि बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री ने गुरदासपुर में नुक़सान का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की और वर्तमान ज़रूरतों को देखते हुए यह वित्तीय सहायता घोषित की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारियों और पार्टी नेताओं से बैठकें करने के अलावा मोदी ने किसानों और बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी धैर्यपूर्वक बातचीत की। बाजवा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से अपील की कि इस नाज़ुक घड़ी में राजनीति करने की बजाय इस सहायता के लिए केंद्र की भाजपा सरकार का धन्यवाद करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fatehjung Bajwa said- Prime Minister stands firmly with Punjabis in difficult times
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fatehjung singh bajwa, narendra modi, punjab floods, financial assistance, gurdaspur, flood victims, bjp, humanitarian aid, punjab politics, relief package, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved