• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की कार्रवाई, पार्टी ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

ED Action Against Minister Sanjeev Arora; Party Alleges Misuse of Investigative Agencies - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने ईडी की कार्रवाई की निंदा की। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जिस भी राज्य में चुनाव होता है और जिस राज्य में विपक्षी पार्टियों की सरकार है, वहां भाजपा दूसरी पार्टी के चुने हुए नेताओं को एक-एक करके निशाना बनाती है, ताकि लोगों में डर फैल जाए। भाजपा इसके लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है।" चीमा ने कहा, "पंजाब के लोग शूरवीर हैं। यह बहादुरों की धरती है। हम भाजपा की ईडी-सीबीआई से नहीं डरेंगे। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जो भी संघर्ष होगा, उसे करेंगे। भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, उसे बचाने के लिए 'आप' पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर लड़ेगी। सभी को पता है कि जिस भी राज्य में चुनाव होता है, भाजपा वहां ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है। जिसने भी पंजाब में गलत काम किया है, उसके ऊपर संविधान के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। कानून से बड़ा कोई भी नहीं होता।"
'आप' नेता अनुराग ढांडा ने कहा, "पिछले तीन दिन में 'आप' नेताओं पर यह दूसरी रेड है। आज संजीव अरोड़ा पर रेड हुआ। इससे पहले 'आप' नेताओं पर सैकड़ों रेड ईडी और सीबीआई की पड़ चुकी है। सरकार देश को यह भी बताए कि रेड से उनकी एजेंसी को कितना काला धन मिला। उन रेड में कुछ मिलना तो चाहिए। एजेंसी और उसके अधिकारियों पर खर्चा होता है। यह लोगों के टैक्स का पैसा है। भाजपा सिर्फ लोगों के टैक्स के पैसों को बर्बाद करती है। ईडी और सीबीआई का एक केस कोर्ट में नहीं मिलता।"
'आप' नेता ने कहा, "उन्होंने खुलेआम तानाशाही करनी शुरू कर दी है। जिस भी राज्य में चुनाव होता है, वहां पर भाजपा पहले ईडी-सीबीआई को भेजती है और दूसरी पार्टियों के नेताओं पर दबाव बनाना शुरू कर देती है। भाजपा के पास पंजाब में 117 सीटों पर उतारने के लिए प्रत्याशी तक नहीं हैं। अगर भाजपा अत्याचार करेगी, तो लोग जवाब देंगे। भाजपा ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उसके बाद भी उनके किसी भी नेता के यहां रेड नहीं होती।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ED Action Against Minister Sanjeev Arora; Party Alleges Misuse of Investigative Agencies
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed raid punjab, sanjeev arora, aap vs bjp, harpal singh cheema, anurag dhanda, ed cbi misuse आरोप, punjab politics news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved