• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्र सरकार ने सत्यपाल जैन फिर बनाया अपर महासालिसिटर

chandigarh news : Central Government again appointed to Additional Solicitor Satyapal Jain - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन को अपर महासालिसिटर के पद पर लगातार दूसरी बार नियुक्ति दी गई है। केंद्र सरकार ने जैन को दूसरे कार्यकाल के लिए 30 जून 2020 तक नियुक्त किया है। उनकी इस पद पर पुनर्नियुक्ति को भारत सरकार के राज पत्र (असाधारण गजट) में प्रकाशित कर दिया गया है।

भारत के अपर महासालिसिटर के तौर पर जैन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में भारत सरकार के सभी मुकदमों के लिए लिटिगेशन इंचार्ज हैं। उच्च न्यायालय में लगभग 100 वकीलों का भारत सरकार का पैनल, जिनमें सहायक एसजी, सीनियर पैनल काउंसिल व सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल शामिल हैं, जैन के अधीन काम करता है। जैन इन वकीलों को भारत सरकार के मुकदमे आवंटित करते हैं और इनमें बराबर वितरण सुनिश्चित करते हैं। पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के जिलास्तर एवं उनके अधीन आने वाली अदालतों के लिए भी वह भारत सरकार के मुकदमों के इंचार्ज हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2014 में चंडीगढ़ में पहली बार यह पद नए सिरे से सृजित किया था। इस नए पद पर जैन की नियुक्ति 9 अप्रैल 2015 को 3 वर्ष के लिए की गई थी। जैन की सेवाए भारत सरकार के लॉ ऑफिसर्स, जिसमें भारत के अटार्नी जरनल, महासालिसिटर तथा अपर महासालिसिटर आते हैं, के अंतर्गत बने कानूनों के तहत होती है।

जैन 1996 एवं 1998 में दो बार चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। इससे पहले जैन ने 1976, 1980, 1984 तथा 1988 में लगातार चार बार ग्रेजुऐटस निर्वाचन-क्षेत्र से पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य चुने गए और उसके बाद भारत के उपराष्ट्रपति ने उन्हें 1996, 2000, 2004, 2008, 2012 तथा 2016 में इसी सीनेट का सदस्य भी नामजद किया था।
जैन राष्ट्रपति चुनाव में पी.ऐ. संगमा तथा भैंरोसिंह शेखावत एवं उपराष्ट्रपति चुनाव में नजमा हेपतुल्ला के चुनाव एजेंट भी रह चुके हैं। जैन अपने कॉलेज के दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-chandigarh news : Central Government again appointed to Additional Solicitor Satyapal Jain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, central government, additional solicitor satyapal jain, former mp of chandigarh satyapal jain, chandigarh hindi news, chandigarh latest news, punjab hindi news, punjab government, चंडीगढ़ समाचार, पंजाब समाचार, पंजाब सरकार, चंडीगढ़ पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, अपर महासालिसिटर सत्यपाल जैन, केंद्र सरकार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved