• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुक्केबाजी : सर्विसेज को पुरुष, हरियाणा को महिला टीम खिताब

चंडीगढ़। सर्विसेज के पुरुषों ने यहां के यूनिवर्सिटी हॉल में आयोजित बीएफआई दूसरी जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अंतिम दिन कुल नौ स्वर्ण अपने नाम किए और टॉप टीम के रूप में उभरे। हरियाणा की महिलाओं ने पांच स्वर्ण अपने नाम किए और इस कारण हरियाणा को महिलाओं का टीम खिताब मिला। सर्विसेज के कुल 12 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे थे और इनमें से नौ अपने-अपने वर्ग का स्वर्ण जीतने में सफल रहे। हरियाणा के मुक्केबाजों को नौ रजत मिले और इसके अलावा वे चार कांस्य भी जीतने में सफल रहे। इस कारण पदक तालिका में हरियाणा की स्थित्मिजबूत बनी रही। मणिपुर को पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पुरुष मुक्केबाजों में हरियाणा के लिए सुमित (70 किग्रा) और विनीत (75 किग्रा) ने स्वर्ण जीते जबकि उत्तर प्रदेश के मनीष राठौर (48 किग्रा) और चंडीगढ़ के योनाम कम्बोज (80) ने बाजी मारी। हरियाणा के सुमित को टूर्नामेंट का सबसे अच्छा मुक्केबाज चुना गया। सर्विसेज के लिए विश्वमित्र ने 48 किग्रा, एस. विक्टर सिंह (50), ए. नाओबा सिंह (52), यैताबा (54), टीएच लखमनी (57), बिलोस्टोन सिंह (60), अजय कुमार (63), आकाश साई (70) औ्र विशाल गुप्ता (80प्लस) ने स्वर्ण जीते। महिला वर्ग में राजस्थान की लिपाक्षी ने सुपर हेवीवेट 80प्लस कटेगरी में महाराष्ट्र की आलिफा पठान को चौंकाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। पोलैंड में इस साल रजत पदक जीत चुकीं लिपाक्षी ने हालांकि इस लड़ाई में जीत हासिल की और 5-0 के अंतर से विजयी रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boxing: Women Team Title to Men, Haryana Services
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national boxing championship, organized bfi, nine gold, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved