नई दिल्ली। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है, इससे पहले कवि कुमार विश्वास के एक केजरीवाल पर खुलासे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कुमार विश्वास ने जिस तरह केजरीवाल पर आरोप लगाया है उसपर अब भाजपा भी केजरीवाल पर निशाना साध रही है। दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, एक दिन, केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि, वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कुमार विश्वास एक वक्त में अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र थे उन्होंने खुलासा किया कि केजरीवाल ने जिस तरह से पंजाब को लेकर अपनी राय रखी है। उसपर मैं बस पंजाब निवासियों से कहना चाहता हूं कि केजरीवाल ईस्ट इंडिया कंपनी के तरीके से और उसी की किताब को पढ़कर पंजाब आये हैं।
किस तरह से लोभ लालच देना है, लोगों को लड़ाना है। मजदूर को किसान के साथ, हिन्दू को सिख के साथ और अलग देश बनाने के नाम पर लोगों को इकट्ठा करना है। हमें इस व्यक्ति से बचना चाहिए और कुमार विश्वास के वीडियो को सुनना चाहिए। पंजाब को उसके बाद अपना मन बनाना चाहिए।
दरअसल 2012 में अन्ना आंदोलन के दौरान कवि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल करीब आए, फिर जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो कुमार विश्वास भी संस्थापक सदस्यों में शुमार थे। हालांकि बाद में कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में खटास आई और दोनों अलग हो गए।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope