• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

माइग्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अल्बर्टा सरकार के साथ समझौता: चन्नी

चंडीगढ़। पंजाबियों के कैनेडा जाने के रुझान को नियमित करने के उद्देश्य से कैनेडा सरकार के माईग्रेशन संबंधी मामलों के मंत्री क्रिस्टोफर केर द्वारा पंजाब का दौरा किया गया। इस मौके पर उनके साथ अल्बर्टा सरकार के मैनेजिंग डायरेक्ट राहुल शर्मा भी मौजूद थे। जिक़्रयोग्य है कि केर भारत, नेपाल और भूटान के माइग्रेशन संबंधी मामलों के साथ डील करते हैं। माइग्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य के साथ यह कैनेडियन प्रतिनिधिमंडल पंजाब के तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजग़ार सृजन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को मिला। इस संबंधी जानकारी देते हुए चन्नी ने कहा कि माइग्रेशन एप्लीकेशन प्रक्रिया को सरल और कारगर बनाने और कैनेडा जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को धोखेबाज़ कमीशन एजेंटों से बचाने के लिए पंजाब सरकार और अल्बर्टा सरकार, कैनेडा के मध्य 7 फरवरी, 2019 को समझौता सहीबन्द किया जायेगा।
चन्नी ने कहा कि इच्छुक नौजवानों को सुविधा मुहैया करवाने, विदेशों में रहते पंजाबियों के लिए रोजग़ार के मौके पैदा करने और दोनों देशों के लिए शैक्षिक संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई पहलकदमियों के नतीजे के तौर पर ही आज यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाबी नौजवानों के विदेश जाकर पढ़ाई करने के बढ़ते रुझान को ध्यान में रखते पंजाब सरकार द्वारा ऐसे नौजवानों के उज्जवल और ख़ुशहाल भविष्य के लिए विशेष पहलकदमियां की गई हैं और इन नौजवानों के लिए रोजग़ार के और ज्यादा मौके पैदा करना पंजाब सरकार का मोटो है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agreement with Alberta Government to simplify the migration process: Chini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: migration process, simplifying, alberta government, agreement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved