• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेर-ए-पंजाब टी20 कप : प्रेरित दत्ता ने बीएलवी ब्लास्टर्स को ट्राइडेंट स्टालियंस पर दिलाई आठ रन से जीत

Sher-e-Punjab T20 Cup: Pratisat Dutta guides BLV Blasters to an eight-run win over Trident Stallions - Mohali News in Hindi

मोहाली । प्रेरित दत्ता (39 रन और 3/27) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बीएलवी ब्लास्टर्स ने शेर-ए-पंजाब टी-20 कप के अंतिम लीग मैच में शानदार जीत दर्ज की। आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में उन्होंने ट्राइडेंट स्टालियंस को 8 विकेट से हराया। लीग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएलवी ब्लास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कुंवर पाठक ने 27 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि प्रेरित दत्ता ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाकर अपनी टीम को आगे बढ़ाया। कुंवर ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। बाद में बल्लेबाजी करने आए कृष्ण ने ने 18 गेंदों में 23 रनों की तेज पारी खेली। ट्राइडेंट स्टालियंस के लिए शाहबाज संधू ने 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाब में, ट्राइडेंट टीम को बड़ा झटका लगा और समीर खान ने नेहल वढेरा को आउट कर दिया जो 27 रन पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हर्षदीप सिंह ने 27 गेंदों में 24 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्राइडेंट टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। सलिल अरोड़ा ने भी 15 गेंदों में 21 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया और टीम 20 ओवर में 133/7 रन ही बना सकी। स्पिनर प्रेरित दत्ता बेहतरीन फॉर्म में दिखे। उन्होंने 27 रन देकर तीन विकेट लिए और ब्लास्टर्स को जीत दिलाई।
सेमीफाइनल 28 जुलाई से मोहाली स्टेडियम में शुरू होंगे।
बीएलवी ब्लास्टर्स ने 28 अंक हासिल किए हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करते हुए उन्होंने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस बीच, एग्री किंग्स नाइट्स, जेके सुपर स्ट्राइकर्स और ट्राइडेंट स्टालियंस ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
ब्रीफ स्कोर:
बीएलवी ब्लास्टर्स: 20 ओवर में 141/6, कुंवर पाठक (27 गेंदों में 42), प्रेरित दत्ता (28 गेंदों में 39), कृष्ण (18 गेंदों में 23), शाहबाज़ संधू (2/26)
ट्राइडेंट स्टालियंस: 20 ओवर में 133/7, नेहल वढेरा (22 गेंदों में 27), हर्षदीप सिंह (27 गेंदों में 24*), सलिल अरोड़ा (15 गेंदों में 21), प्रेरित दत्ता (3/27)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sher-e-Punjab T20 Cup: Pratisat Dutta guides BLV Blasters to an eight-run win over Trident Stallions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sher-e-punjab t20 cup, pratisat dutta, guides, blv blasters, to an eight-run win, over trident stallions, mohali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved