• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फैंस ने ढोल नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर किया अर्शदीप सिंह का स्वागत

Fans welcomed Arshdeep Singh at the airport with drums - Mohali News in Hindi

मोहाली। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 विश्व कप 2024 जिताने में अहम रोल अदा किया था। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने विश्व कप के 8 मैचों में 12.65 के औसत के साथ 17 विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ट्रॉफी जीतकर बारबाडोस से वतन वापस लौट चुकी है।अब खिलाड़ियों ने अपने राज्य लौटना शुरू कर दिया है। अर्शदीप सिंह का भी मोहाली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को अर्शदीप सिंह जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे, फैंस ने भांगड़ा किया और तेज गेंदबाज का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इसके बाद खिलाड़ियों ने मुंबई के मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक का सफर खुली बस में भव्य विजय परेड के जरिए पूरा किया। विश्व कप में अर्शदीप सिंह संयुक्त तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जिन्होंने अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी के साथ 17-17 विकेट साझा किए। अर्शदीप सिंह ने प्रधानमंत्री से बात करते हुए अपने विकेटों का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया था। अर्शदीप ने कहा था कि जसप्रीत बुमराह के साथ एक छोर पर गेंदबाजी करना शानदार है। वे बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखते हैं और जब बल्लेबाज मेरी गेंदबाजी पर रन बनाने की कोशिश करते हैं, तो मुझे काफी विकेट मिल जाता है। बाकी गेंदबाजों ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की, उसका फल मुझे मिला।
फिलहाल भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा कर रही है। टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने गई है। ये एक नई टीम है, जिसका हिस्सा अर्शदीप सिंह नहीं हैं। इस सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हो चुका है, जहां भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के द्वारा 13 रनों से हार मिली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fans welcomed Arshdeep Singh at the airport with drums
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohali, indian fast bowler, arshdeep singh, t20 world cup 2024, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved