• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर परिषद समराला की सख़्त कार्रवाई: 12 दुकानों को किराया न देने पर सील किया गया

Strict action by Samrala Municipal Council: 12 shops sealed for not paying rent - Ludhiana News in Hindi

समराला। नगर परिषद समराला ने वर्षों से किराया न देने वाले दुकानदारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को 12 दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों के किराएदार पिछले 10 से 12 वर्षों से किराया अदा नहीं कर रहे थे, जिससे नगर परिषद को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था। नगर परिषद की इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे जगरूप सिंह ने जानकारी दी कि समराला शहर में परिषद की कुल 77 दुकानें हैं। इनमें से 29 दुकानों के किराएदार लंबे समय से किराया नहीं दे रहे थे, जबकि नगर परिषद ने उन्हें कई बार नोटिस भी जारी किए थे। लगातार चेतावनी और नोटिसों के बावजूद किराया अदा न करने पर परिषद को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह गिल के निर्देश पर विशेष कार्रवाई दल गठित किया गया, जिसने 5 चौबारों सहित कुल 12 दुकानों को सील किया। कार्रवाई के दौरान परिषद के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और नगर कौंसिल की संपत्ति को अपने आधिपत्य में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strict action by Samrala Municipal Council: 12 shops sealed for not paying rent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strict action, samrala municipal council, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved