लुधियाना। पिता को बेटी का लिव-इन में रहना इतना बुरा लगा कि उसने बेटी व उसके साथी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश को ठेले पर रख कर गांव के मुख्य चौराहे पर ले जाकर रख दिया। घटना पंजाब के गांव दोआबा भैणी की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हत्या के बाद पिता गुरमेल ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कहा कि उसने अपनी बेइज्जती का बदला लिया है। मृतकों में दोआबा भैणी निवासी गुरमेल की बेटी बलविंदर कौर व उसका साथी कुलदीप है। कुलदीप शादीशुदा था, लेकिन पत्नी से झगड़े के बाद वह बलविंदर के साथ रहने लगा। बलविंदर भी शादीशुदा थी।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope