• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब: जिस बेटे का कर चुके थे अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला

Punjab: Son whose last rites had been performed found alive in jail 15 days later - Kapurthala News in Hindi

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिस बेटे को मृत समझकर परिवार उसका अंतिम संस्कार कर चुका था और उसकी आत्मिक शांति के लिए भोग (अंतिम अरदास) भी डाल चुका था। वह करीब 15 दिन बाद केंद्रीय जेल में जिंदा मिला है। जेल प्रशासन से फोन आने के बाद जब परिजनों ने वहां जाकर अपने बेटे को देखा, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव कादूपुर निवासी रघबीर सिंह (टीटी) और उनके बेटे अमनदीप कुमार ने बताया कि उनका 24 वर्षीय बेटा रवि कुमार 5 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो वे 11 अगस्त को थाना सिटी कपूरथला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।
इसी दौरान पुलिस ने परिवार को बताया कि उन्हें कांजली रोड पर एक ट्रेनिंग सेंटर के पास एक अज्ञात नौजवान का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव की तस्वीरें परिवार को दिखाईं। शव की हालत काफी खराब होने के कारण परिजनों और रिश्तेदारों को लगा कि यह रवि ही है। परिवार ने शव का दावा किया और 13 अगस्त को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद 15 अगस्त को रवि की आत्मिक शांति के लिए भोग भी डाल दिया गया।
मामले में असली मोड़ तब आया जब 2 सितंबर को परिवार को केंद्रीय जेल कपूरथला के एक कर्मचारी का फोन आया। फोन पर बताया गया कि रवि कुमार नाम का एक युवक जेल में बंद है, जिसे करीब एक महीना पहले जालंधर पुलिस ने आवारागर्दी के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह खबर सुनते ही पहले तो परिवार के होश उड़ गए, लेकिन अगले ही दिन जब वे जेल पहुंचे और रवि को अपने सामने जिंदा देखा, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Son whose last rites had been performed found alive in jail 15 days later
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, kapurthala news, kapurthala jail, ravi kumar, missing person case, missing son found alive, punjab police, jalandhar police, kapurthala central jail, shocking news, family reunion, unidentified body, dead man found alive, punjab crime news, viral news, india news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kapurthala news, kapurthala news in hindi, real time kapurthala city news, real time news, kapurthala news khas khabar, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved