• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद, एक गिरफ्तार

Illegal arms smuggling network busted in Punjab; AK-47 and hand grenades seized, one arrested - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करके जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "एक बड़ी कामयाबी में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एके-47 राइफल, मैगजीन, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।" डीजीपी के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का संबंध कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से है और वह अवैध हथियार हासिल करने और सप्लाई करने में शामिल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पंजाब में अशांति फैलाने या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मंगवाई गई थी।
पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और इसके पीछे के और आगे के कनेक्शन को उजागर किया जा सके।
पंजाब पुलिस पिछले कुछ महीनों से सीमा पार से हो रही हथियारों की तस्करी को लेकर अलर्ट पर है। ड्रोन के जरिए हथियार और ग्रेनेड भेजे जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अमृतसर ग्रामीण पुलिस की यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है।
डीजीपी गौरव यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी नजर रखने और अवैध सप्लाई चेन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एके-47 और ग्रेनेड कहां से आए और इन्हें पंजाब में किसे सप्लाई किया जाना था। खुफिया एजेंसियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal arms smuggling network busted in Punjab; AK-47 and hand grenades seized, one arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab police, amritsar rural police, illegal arms smuggling, ak-47 rifle, hand grenades, arms act, explosive substances act, gaurav yadav, international smuggling network, cross-border arms trafficking, gharinda police station, punjab crime news, weapons seizure, national security, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved