• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमृतसर में ड्रग्स सप्लायर के गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Gang of drugs suppliers busted in Amritsar, four accused arrested - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। पंजाब की अमृतसर पुलिस ने सीमा पार ड्रग्स सप्लायर के गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने 12.06 किलो हेरोइन और हथियार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गुरभेज सिंह का पाकिस्तान से संपर्क था। यह मामला अमृतसर के छेहर्टा थाने क्षेत्र का है, जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने कहा कि वह संगठित अपराध और सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेगी। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए सीमा पार नशा तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.06 किलो हेरोइन, एक अत्याधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है।
इससे पहले भी पुलिस ने इसी मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 8.187 किलो हेरोइन बरामद की थी। ताजा कार्रवाई से तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण इलाकों में सक्रिय इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का एक और मजबूत नेटवर्क उजागर हुआ है।
आरोपी गुरसेवक सिंह ने पूछताछ में बताया कि पिता-पुत्र की जोड़ी, गुरभेज सिंह और गुरदित सिंह तथा मलकीत सिंह इस रैकेट को तरनतारन सेक्टर से चला रहे थे। गुरभेज सिंह सीधे पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के आंगन में मिट्टी के गड्ढे से 10 किलो हेरोइन बरामद की।
पुलिस ने आगे की जांच में गांव कोटली साका निवासी गुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया। उसकी पहचान पर पुलिस ने 2.06 किलो हेरोइन, एक .30 बोर पिस्तौल और मैगजीन जब्त की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gang of drugs suppliers busted in Amritsar, four accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar, punjab, drug supplier, four accused, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved