• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब की भगवंत मान सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंचा : कांग्रेस नेता

Corruption has reached its peak under Punjabs Bhagwant Mann government: Congress leader - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को जनता ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए चुना था, उसी सरकार में पैसे लिए बगैर कोई काम नहीं होता है। अमृतसर में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता ने ईडी-सीबीआई की रेड पर कहा कि पंजाब में पहली बार सीबीआई और ईडी की रेड नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से केंद्रीय एजेंसियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के कुछ फैसले सामने आ रहे हैं, जो सवाल खड़े कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आज पंजाब भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। चारों तरफ से भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनाई दे रही हैं। आम जनता भी यह बात कह रही है कि सरकारी दफ्तरों में काम कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।
उन्होंने अपने क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर निकलने पर लोगों से बातचीत होती है तो वे भी भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत करते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के कई वादे और दावे खोखले साबित हुए हैं। उसे पूरा नहीं किया गया है।
पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं और सरकार को इस पर गंभीरता से चिंता करनी चाहिए। आम जनता सुरक्षित नहीं है। सरकार की प्राथमिकता जनता को सुरक्षा देना होती है, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को भी निशाना बनाया जा रहा है। बॉर्डर स्टेट होने के कारण पंजाब के लिए हालात और भी गंभीर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में परिवार के साथ सुरक्षित रहें। शाम ढलते ही घरों में रहें और बाहर जाने की जरूरत न हो तो बाहर न निकलें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corruption has reached its peak under Punjabs Bhagwant Mann government: Congress leader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sukhwinder singh danny bandala, punjab congress, bhagwant mann government, punjab politics, aam aadmi party, aap government, punjab corruption, law and order punjab, ed raid, cbi raid, amritsar news, punjab congress leader, punjab government, political allegations, punjab law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved